चमत्कार


Jump to Page:
< Previous  [ 1 ]    Next >




vagg   
Member since: Nov 06
Posts: 634
Location:

Post ID: #PID Posted on: 13-08-15 14:49:52

रामू जिस घर में काम करता था, उस घर के मालिक की व्हिस्की की बोतल से एक-दो पैग चुराकर पी लेना और फिर उतना ही पानी बोतल में मिला देना, उसकी आदत थी।
मालिक को उसपर शक था लेकिन फिर भी उसने कुछ नहीं कहा।
लेकिन जब ये रोज की ही बात हो गई तो एक दिन जब मालिक अपनी पत्नी के साथ ड्राइंग रूम में बैठा था, उसने वहीं से अपने नौकर रामू को जोर से आवाज लगाई जो किचन में खाना बना रहा था।
मालिक(चिल्लाकर;)---" रामू...."
रामू(किचन से;)---" हाँ....मालिक ? "
मालिक---" मेरी बोतल से किसने व्हिस्की निकालकर पी और फिर पानी मिला दिया है ? "
किचन से कोई जवाब नहीं मिला।
मालिक ने फिर अपना प्रश्न दोहराया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
मालिक बेहद गुस्से में किचन में पहुँचा और रामू पर चिल्लाया---" ये क्या हो रहा है ? मैंने जब तेरा नाम लिया तो तूने जवाब दिया लेकिन जब मैंने फिर कुछ पूछा, फिर दोबारा पूछा तो तू जवाब नहीं दे रहा। क्यों ?? "
रामू---" वो ऐंसा है मालिक, कि, इस किचन में आपको आपका सिर्फ नाम ही सुनाई देता है, और कुछ नहीं। "
मालिक---" ये कैसे संभव है ? ठीक है, मैं तुझे गलत साबित करता हूँ। तू जा और ड्राइंग रूम में मालकिन के पास जाकर मुझे आवाज लगा और फिर कुछ और भी पूछ। मैं यहाँ किचन में सुनता हूँ। "
रामू ड्राइंग रूम में मालकिन के पास गया और वहाँ से मालिक को पुकारा---" मालिक....."
मालिक( किचन से )---" हाँ..... रामू ? "
रामू---" अपने घर की नौकरानी को मोबाइल किसने दिलाया ? "
किचन से कोई जवाब नहीं मिला।
रामू ने अगला प्रश्न किया,
रामू---" और फिर नौकरानी के साथ लांग ड्राइव पर कौन गया था ? "
कोई जवाब नहीं।
मालिक किचन से ड्राइंग रूम में आया और बोला,
मालिक---" तू सही बोल रहा है रामू।
अगर कोई किचन में हो तो उसे पुकारा गया अपना नाम ही बस सुनाई देता है और कुछ नहीं। अजब चमत्कार है , भाई..!!!





Jump to Page: < Previous  [ 1 ]    Next >

Discussions similar to: चमत्कार

Topic Forum Views Replies
Immigration Consultants ( 1 2 3 4 )
Moving Soon 6337 27
suggestion for charcha main page display ( 1 2 )
Feedback and Comments 2446 7
Take ur time and be a computer man
Science & Technology 1554 1
HOW SOON CAN I RETURN AND COME BACK TO CANADA AFTER LANDING?
Moving Soon 4042 6
A couple of suggestions for GG
Feedback and Comments 2648 4
Our 6 months! ( 1 2 3 ... Last )
Just Landed 10572 53
Major amendent in issued passport
Independent Category 1855 3
Cargo Services from Dubai
Life 2630 1
Suggestions when posting messages
Feedback and Comments 2923 6
Top Eight Reasons NOT to immigrate to Canada ** ( 1 2 3 ... Last )
Jobs 65219 324
Want Important information? Das-FX is here to help! ( 1 2 3 ... Last )
Jobs 31134 102
who think canada is worst place? A must read for new immigrants. ( 1 2 3 ... Last )
Life 28120 105
Xerox rates ( 1 2 )
General 3776 13
Networks - a new section on CD
Feedback and Comments 2319 2
Suggestion to improve charcha ( 1 2 3 ... Last )
Feedback and Comments 9414 38
Forex- Traders ( 1 2 3 4 )
Business 7093 22
Need help in filling out application - Your advice ( 1 2 )
Ask Immigration Expert 5638 11
Investpro's finance/economy newspicks ( 1 2 3 ... Last )
News and Events 24303 101
Saskatchewan a jobs 'hot spot' in Canada ( 1 2 3 )
Jobs 9606 15
Dependant's spouse info in 2009 tax return
Accounting and Taxation 2096 2
Some more proof of MMS hypocrisy
Our Native Country! 3074 6
For MGupta - From an SK Bound Landed Immigrant ( 1 2 3 )
General 11490 14
Looking for a job ( 1 2 3 4 )
Jobs 7639 21
Mobile Version of Canadian Desi ( 1 2 3 )
Feedback and Comments 5690 14
Indian passport expiry- travel booked to India - urgent- pls help
Ask Immigration Expert 3905 5
 


Share:
















Advertise Contact Us Privacy Policy and Terms of Usage FAQ
Canadian Desi
© 2001 Marg eSolutions


Site designed, developed and maintained by Marg eSolutions Inc.