एक बार एक कंस्ट्रक्शन साईट
पर एक गुजराती एक मद्रासी
और एक पंजाबी साथ में
22 वी मंजिल पर काम करा
रहे थे।
दोपहर के खाने के समय
गुजराती अपनी टिफ़िन में
ढोकला देख कर बोला -
अगर कल फिर ढोकला
निकला तो मैं यही से कूद
जाऊंगा।
मद्रासी ने फिर से अपनी
टिफ़िन में इडली सांभर
देख कर यही कहा।
पंजाबी ने अपनी टिफ़िन में
आज फिर पराठा देख कर
गुस्सा होते हुए कहा कि कल
अगर फिर कल पराठा निकला
तो मैं भी कूद जाऊंगा।
बदकिस्मती से वही हुआ और
तीनो 22 वी मंजिल से कूद कर
मर गए।
गुजराती की बीबी रोते हुए
बोली मैं इतने प्यार से ढोकला
बनाती थी अगर ये मना कर
देते तो मैं नहीं बनाती।
मद्रासी की बीबी ने भी कुछ
येसा ही कहा।
अब सब पंजाबी की बीबी
की तरफ देखने लगे तो वो
सहमते हुए बोली
मेरी तरफ मत देखो
सरदार जी अपना
टिफ़िन खुद बनाते थे।
Advertise Contact Us Privacy Policy and Terms of Usage FAQ Canadian Desi © 2001 Marg eSolutions Site designed, developed and maintained by Marg eSolutions Inc. |